
रायपुर । अग्रसेन चौक स्थित भैंसथान के खाली पड़ी जमीन पर भैंसथान बचाओ समिति द्वारा साफ़ सफाई करने पर प्लॉट से लगे हुए कुछ दुकानदार और मीडिया हाउस द्वारा वहां लगातार कूड़ा फेंका जाने की शिकायत मिलने पर नगर निगम ने खबर पर त्वरित संज्ञान लिया है। भैंसथान की जमींन पर गार्डन बनाने कि पिछले 25 साल से दबी पड़ी हुई मुहिम को वापस लोगों ने शुरू किया है जिसके तहत उन्होंने भैंसथान की जमीन पर ऑक्सीजोन बनाने के लिए वहा स्वयं श्रमदान करते हुए नजऱ आ रहे है।
निगम की त्वरित कार्यवाही : भैंसथान की जमीन पर जहा एक तरफ लोग इसे बचाने के लिए सड़कों पर उतर आये हैं, उक्त जमीन पर ऑक्सीजोन बने इसके लिए वे वहां जेसीबी से जमीन को समतल कर उपयोग करने में तब्दील कर रहे हैं। लेकिन वही कुछ लोगो द्वारा साफ सुथरी किये गए जमीन पर टन भर कांच के टुकड़े और कूड़ा करकट फेंका जा रहा है स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जोन कमिश्नर को दी थी जिसके बाद भी वे मूकदर्शक बने हुए थे। वही जनता से रिश्ता ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद जोन कमिश्नर ने इस पर संज्ञान लेकर आज से ही चिन्हाकित कर आरोपी पर कार्यवाही कर जुर्माना लेने की बात कही है। इसके साथ ही ज़ोन कमिश्नर ने लोगो की मुहिम को समर्थन देते हुए अपने कर्मचारियों को भी इस जमीन की साफ़ सफाई में आमजनो की सहयता करने के निर्देश
दिया है।
पर्यावरण और जल सरंक्षण के लिए गार्डन जरुरी
जी.ई रोड के दूसरे तरफ ही सभी गार्डन है, लेकिन रोड के इस तरफ कलेक्टोरेट गार्डन को छोड़कर एक भी गार्डन नहीं है। इसके साथ ही पश्चिम का क्षेत्र सबसे बड़ा क्षेत्र है। जहां भैंसथान की जमीन ही एक मात्र जमीन बची है जहाँ गार्डन ही बनना चहिये,इससे रामसागरपारा,बढ़ाईपारा,जोरापारा ,तेलघानी नाका ,गुढिय़ारी,रामकुंड,कोटा,समता,आमापारा ,तात्यापारा इन सब क्षेत्रो में गार्डन बनने से यहाँ के रहवासियो को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यहाँ गार्डन बनने से जल सरंक्षण रिचार्ज होकर आने वाले समय में लोगो को पानी की समस्या नहीं होगी यद्यपि यहां काम्प्लेक्स बनाया जाता है तब यहाँ के जल स्त्रोत में कमी होने की ज्यादा संभावना हैं।
जनांदोलन के भागीदार बन रहे आवाम : भैंसथान बचाओ संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष भैंसथान बचाने के लिए रंग ला रही है। लगातार जनआंदोलन करने से भैंसथान की जमीन का मुद्दा एमआईसी की बैठक में स्वीकृत किया गया है लेकिन पूरी तरह से इस पर निर्णय लिया जाये यह सामान्य सभा में ही तय होगा। वही यहाँ के रहवासी द्वारा 500 से अधिक पोस्टकार्ड सीएम के साथ ही अन्य प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को भेजा जा चूका हैं। वही साइकिल रैली को लेकर बैठक किया गया इसके साथ ही आज से घर घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी,जिसमे लोगों से हस्ताक्षर कर उन्हें इस जनांदोलन में शामिल कर सामन्य सभा में इस जमीन पर गार्डन बनने के प्रस्ताव पर ही मुहर लगाने की हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
