
रायपुर । अंतागढ़ टेप कांड में एसआईटी द्वारा बुलाए जाने पर डीकेएस के पूर्व डीन डॉ. पुनीत गुप्ता गंज थाने पहुंचे हैं, लेकिन बिना वाइस सैंपल दिए ही चले गए। गौरतलब है कि एसआईटी के टीम ने पुनीत गुप्ता को वॉइस सैंपल के लिए बुलाया था। बहुचर्चित अंतागढ़ टेप कांड मामले में राजेश मूणत, अमित जोगी के साथ डॉ. पुनीत गुप्ता को भी आरोपी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुनीत गुप्ता ने वाइस सैंपल देने से इनकार कर दिया। उनके वकील दिवाकर सिन्हा ने कहा ने हमने एसआईटी गठन को ही हाईकोर्ट में चैलेंज किया है। ऐसे में वॉइस सैंपल देने का सवाल ही नहीं उठता है। पुनीत गुप्ता के वॉइस सैंपल देने से इनकार के बाद एसआईटी चीफ अभिषेक माहेश्वरी ने कहा कि हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। हमारा प्रयास होगा कि सहमति से ही वॉइस सैंपल जाए ।
