
रायपुर। एक्सप्रेस वे में हो रही रही राजनीती को लेकर विधायक जुनेजा ने बयान जारी किया है . उनका कहना है कि भाजपा नेता विधानसभा चुनाव की करारी हार को बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं. जिसका सदमा अभी तक उन पर सवार है. रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने आरोप लगाते हुए कहा की बीजेपी नेता श्रीचंद सुंदरानी आज कल सुर्खियों में बने रहने के लिए ओछी राजनीति का सहारा ले रहे हैं. जुनेजा ने कहा की एक्सप्रेस वे अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, ऐसे में लोगों के जानमाल का खतरा होने की आशंका है।
जुनेजा ने कहा कि अभी इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही बनी हुई है. लेकिन रेल्वे के कुछ तकनीकी कार्य अपूर्ण होने के कारण इस कार्य में बाधा बनी हुई है.जिसका जल्द ही निराकरण कर मार्ग को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा. अगर श्रीचंद सुंदरानी को सिर्फ सस्ती लोकप्रियता पाने और फोटो खिंचवाने का ही शौक है तो वह स्काईवाक का जाकर उद्घाटन करे.उन्होंने कहा कि श्रीचंद सुंदरानी को जनता की इतनी ही फिक्र थी तो क्यो स्काईवाक बनने दिया जिसके विरोध में शहर की पूरी जनता थी, क्यो उनके कार्यकाल में गरीबों के मकान तोड़े गए. इसका एक भी जवाब इनके पास नहीं हैं।
