
रायपुर । अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ विवेक चौधरी विभाग को बिना बताए विदेश यात्रा पर चले गए हैं. अधीक्षक के विदेश यात्रा की जानकारी स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक तक को नहीं है. उन्होंने स्वास्थ्य संचालक शिखा राजपूत तिवारी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है ।
संचालक को लिखे पत्र में कहा गया है कि डॉ. विवेक चौधरी 18 जून से अवकाश पर हैं एवं बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर गए हैं. उन्होंने पूछा कि डॉ. चौधरी का अवकाश किसके द्वारा स्वीकृत की गई है एवं विदेश यात्रा के लिए अनुमति किसके द्वारा प्रदान की गई है तत्काल अवगत कराएं ।
