
K.W.N.S.-तखतपुर। बिलासपुर जिले में तखतपुर कांग्रेस सचिव और बरेला के सरपंच कृष्णा यादव की कार में अज्ञात लोगों ने बीती रात आग लगा दी। इसके अलावा आरोपियों ने बरेला में ही दो अन्य जगहों पर सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर के ग्राम बरेला के सरपंच कृष्णा यादव जो कि जरहागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं। बीती रात उन्होंने अपनी ईग्नीश कार को अपने घर के बाहर खड़ा किया था, जब सुबह देखा तो कार में आग लगी हुई थी। सामने का बोनट पूरी तरह जल गया था और कांच भी टूट गया थे। इसके अलावा इन अज्ञात आरोपियों ने बरेला के ही एक कार का शीशा तोड़ दिया है और राम-जानकी मंदिर के पास सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया है।
