
रायपुर । डीकेएस (दाऊ कल्याण सिंह) सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में बुधवार को उस वक्त अफसा-तफरी मच गई जब अचानक इंटरनेट सेवा बंद हो गई. बिल नहीं चुकाने पर बीएसएनएल कंपनी ने इंटरनेट कनेक्शन काट दिया. मालूम हो कि डीकेएस प्रबंधन पर 2 लाख रूपए का बिल बकाया है. बिल नहीं देने के कारण कंपनी ने इंटरनेट कनेक्शन काटा दिया. जानकारी के मुताबिक बिल चुकाने को लेकर बीएसएनएल ने नोटिस भी दिया था लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने समय पर पैसे नहीं दिए जिसके कारण इंटरनेट कनेक्शन काटा गया है. इंटरनेट सेवा ठप होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. मरीजों को न तो भर्ती किया जा रहा है और न ही उन्हे छुट्टी मिल पा रही है ।
डीकेएस सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में बुधवार को इंटरनेट सेवा ठप हो गई. जानकारी के मुताबिक इंटरनेट सेवा ठप हो जाने के कारण आयुष्मान भारत योजना का पूरा सिस्टम बैठ गया. स्मार्ट कार्ड से भी लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है. इस वजह से मरीजों को न तो योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है न ही मरीजों की भर्ती हो पा रही है और न स्वस्थ्य हो चुके मरीजों को अस्पताल से छुट्टी की दी जा रही है. इंटरनेट सेवा बंद होने से आयुष्मान योजना का पूरा सिस्टम बैठ गया है ।
