
रायपुर ।मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 65 रु. की बढोतरी, सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा- केंद्र सरकार द्वारा मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए धान के समर्थन मूल्य में 65 रु. इजाफा करके 1815 रु/क्विंटल का मूल्य निर्धारित किया गया है। लेकिन, केंद्र सरकार के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के किसानों को मैं प्रभावित नहीं होने दूंगा। प्रदेश सरकार 2500 रु./क्विंटल मूल्य देना जारी रखेगी ।
सीएम ने कहा- हालांकि, केंद्र सरकार का यह फैसला मोदी जी के ‘किसानों की आय दुगुनी’ करने के वादे के विपरीत है। मैं आशा करता हूँ कि केंद्र सरकार इस दिशा में गम्भीरता से सोचे और छत्तीसगढ़ की तरह ही 2500 रु/क्विंटल धान का समर्थन मूल्य दिया जाए। तभी, मोदी जी का वादा पूरा हो सकेगा ।
