
रायपुर । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में मोदी सरकार 2.0 का पहला आम बजट 2019 पेश किया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब किसी पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री ने केंद्रीय बजट पेश किया है, और उनका यह बजट देश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करता है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बजट की तारीफ की और ट्वीट कर कहा, आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने सर्वजन हितैषी बजट पेश किया। ग्रामीण क्षेत्रों, कृषकों, श्रमिकों, डिजिटलीकरण व विद्यार्थियों के साथ ही महिला सशक्तिकरण पर आधारित यह बजट 2019 लोक-हितकारी एवं देश की अर्थव्यवस्था को नये आयाम प्रदान करेगा।
