
रायपुर । छत्तीसगढ़ के बच्चे अब जल्द आपदा प्रबंधन का विषय पढ़ने वाले है. एक अतिरिक्त विषय (Additional Subject) के रूप में पढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है. जानकारी के मुताबिक विभागीय मंत्री और विभाग से विषय को लेकर अनुमति भी मिल गई है ।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कक्षा 10, 11 और 12 वीं के छात्र-छात्राएं अब आपदा प्रबंधन के विषय की जल्द ही पढ़ाई कर सकेंगे. इसकी पूरी योजना बना ली गई है. अतरिक्त विषय के रुप में इसकी पढ़ाई कराने की योजना बनाई जा रही है. छात्र भी इस रोचक विषय की पढ़ाई करने काफी उत्सुक नजर आ रहे है. छात्रों का कहना है कि इस विषय की पढ़ाई से लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है, इसकी जानकारी मिले. वहीं पाठ्य पुस्तक निगम की डिप्टी डायरेक्टर दिप्ती अग्रवाल का कहना है कि आपदा प्रबंधन (Disaster Management) कोर्स पर काम किया जा रहा है. आपदा प्रबंधन क्या है और कैसे किया जाता है, इसे बच्चों को पढ़ाया जाएगा. इससे बच्चों को अवेयरनेस आएगी ।
पाठ्य पुस्तक निगम अशोक चतुर्वेदी का कहना है कि शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 14 प्रकार के व्हीज्वल्स पोस्टर लगाए जाएंगे. इनमे मौलिक अधिकार,ग्लोबल वार्मिंग,नरवा,गरुवा,घुरूवा और बारी को प्रदर्शित किया जाएगा. पाठ्य पुस्त निगम ये सब प्रयोग अपने स्वयंम के लाभ से अर्जीत राशि से करेगा. बता दें कि पाट्य पुस्तक निगम पहली बार अपने लाभ से अर्जीत राशि का इस तरह से उपयोग करने वाला है ।
