
रायपुर । एम्स हास्पिटल में डिलिवरी के दौरान नवजात की मौत हो जाने पर परिजनों ने डिलिवरी करा रहे डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस एम्स अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार टाटीबंध निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा उठने पर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो जाने पर परिजनों ने डॉक्टरों के द्वारा की गई लापरवाही की बात कहते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया इसके चलते बड़ी संख्या मे आसपास के लोग पहुंचकर भीड़ लगा दिये। हंगामे की सूचना पुलिस को मिलते ही अस्पताल में पहुंचकर परिजनों को शांत कराने की कोशिश करने लगे।
