
रायपुर । राजधानी के संतोषी नगर स्थित सरकारी स्कूल में आग लगने से आलमारी में रखे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए खाख हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में आग बड़े तड़के 5:00 बजे के करीब लगी थी। आग स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिस और स्टाफ रूम में लगी थी जिसमे छात्रों और शिक्षकों से सम्बंधित कई सरे महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे जो की जलकर खख हो गए। अब स्कूल प्रबंधन के द्वारा जताई जा रही आशंका का खुलासा तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फ़िलहाल अग्निशमन दल के द्वारा स्कूल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
