
रायुपर । जिला प्रशासन रायपुर व खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज 14 अगस्त को प्रात: 7.00 बजे स्वतंत्रता दौड का आयोजन किया गया। यह दौड़ शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से प्रारंभ होकर खजाना चौक से वापस होते हुए पुन: शहीद भगत सिंह चौक शंकर नगर पर संपन्न हुआ। स्वतंत्रता दौड में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी स्काउट के कैडेट खिलाड़ी एवं खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए ।
