
रायपुर ।राजधानी रायपुर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके के सरोना में युवक की लाश मिली है। युवक के पेट में चाकू से कई वार किए गए हैं। पुलिस को सरोना में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की लाश मिली जिसके पेट में चाकू से कई वार किए गए थे। मृतक राजू गुप्ता तात्यापारा का रहने वाला है । डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है
