
रायपुर । 1 दिन 144 स्थान और 15223 हेलमेट का वितरण हर हेट में हेलमेट अभियान को जिस सोच के साथ एसएसपी आरिफ ने रायपुर में शुरु किया था, वो मिशन हर दिन एक नये मुकाम पर पहुंचता जा रहा है। कमाल की बात तो ये है कि इस अभियान में हर तरह के संगठनों का सहयोग मिल रहा है। याद नहीं कि छत्तीसगढ़ में कभी पुलिस का कोई अभियान इतने बड़े जन अभियान और जन जागरूकता के साथ सार्थक हुआ हो। ये आंकड़े चौकाने वाले जरूर लगेंगे, लेकिन राजधानी में इस हैरंतअंगेज आंकड़े ने एक अभियान को ऊंचे मुकाम पर जरुर पहुंचा दिया।
एसएसपी आरिफ ने इस अभियान को नयी सोच के साथ जोड़ा है, जिसमें रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई को हेलमेट गिफ्ट करने के लिए बहनों के प्रेरित किया। इसका असर भी गुरुवार को दिखा। रक्षाबंधन के दिन कई बहनों ने अपने भाइयों के कलाई में राखी बांध कर हेलमेट गिफ्ट किया। साथ ही भाइयों ने भी अपनी बहनों को सुरक्षा के तौर पर हेलमेट देकर सेल्फी ली। इस आयोजन के लिये पुलिस ने शहर भर में पोस्टर, पंपलेट लगवाएं थे। शहरों में सेल्फी जोन भी बनाया गया था। पुलिस के द्वारा ऐसे भाई-बहनों को पुरस्कृत भी किया गया।
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे हर हेड हेलमेट का अच्छा रिस्पांस राजधानी में देखने मिल रहा है। ट्रैफिक नियमों के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाने के लिये चलाये जा रहे इस अभियान की शुरूआत पांच अगस्त को की गयी थी। इस अभियान के तहत रायपुर पुलिस और स्वयंसेवी संगठन के द्वारा जरूरतमंद लोगों को हेलमेट दिया गया। वाहन मालिको के पुराने हेलमेट बदलकर उन्हें नये हेलमेट दिये गये। हर हेड हेलमेट अभियान के शुरू होते ही विभिन्न संस्थानों ने इसमे बढ़चढ़ कर सहयोग किया। इस अभियान के तहत आम नागरिकों की सुविधा के लिये रक्षाबंधन के दिन जिले में कुल 147 स्थानों में हेलमेट वितरण किया गया है। अभियान में सुबह से ही लोगों का उत्साह देखने को मिला। रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, फूड सब्जी मार्केट एसोसिएशन, महाचक्र प्लास्टिक, नारायणा एमआई हॉस्पिटल, मैग्नेटो मॉल अंबुजा मॉल सहित कुल 144 संस्थाओं द्वारा इस अभियान में जुड़कर 15 हजार 2,23 निशुल्क हेलमेट बाटा गया।
अभियान की सफलता पर एसएसपी आरिफ शेख ने हेलमेट प्रदान करने वाली सभी संस्थाओं को धन्यावाद देते हुये कहा कि राजधानी रायपुर के सभी लोग जिन्होंने इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसे पुलिस की मुहिम से जन अभियान बनाकर एक नया रूप दिया है वह सराहनीय है।
