रायपुर । लव सेक्स और धोखा ये तीन चीजें किसी की जिंदगी संवार सकती और बिगाड़ भी सकती है. इनके चक्कर में जो भी आज तक पड़ा उसे किसी न किसी तरीके से इसकी कीमत चुकानी पड़ी है. क्योंकि ये प्यार ही कुछ ऐसा है, कि पहले मजा फिर सजा. कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है. एक प्रेमी जोड़े के करीब 9 साल के प्यार और सेक्स के बीच प्रेमिका गर्भवती हो जाती है. बात शादी तक पहुंची, लेकिन प्रेमी शादी से इनकार कर देता है. इतना ही नहीं प्रेमी प्रेमिका का गर्भपात भी करवा देता है. मामला थाने तक पहुंचा और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया ।
मामला सिविल लाइन थाने के बैजनाथपारा मोहल्ले का है. प्रेमी युवक का नाम सोहेल खान है. सोहेल के खिलाफ उसी की प्रेमिका युवती ने एक महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसका जबरन गर्भपात कराया गया है. ये गर्भपात बैजनाथपारा के ही एक निजी नर्सिंग होम में करवाया गया. जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी सोहेल की तलाश में जुट गई. महीने भर छानबीन चली तब जाकर पता चला कि वो जगदलपुर में रह रहा है. और किसी कपड़े के दुकान में काम कर रहा है. सोहेल खान को लव सेक्स और धोखा मंहगा पड़ गया ।
इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि एक माह पहले पीड़िता ने थाने में लिखित सूचना दी थी, कि उसी के मोहल्ले में रहने वाले सोहेल खान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का गर्भ ठहर जाने के बाद आरोपी ने जबरदस्ती एक नर्सिंग होम में उसका गर्भपात करा दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी सोहेल खान जगदलपुर में है. तब यहां से टीम रवाना कर उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी जगदलपुर में गुजराती भवन के कपड़ा दुकान में काम कर रहा था. आरोपी ने पूछताछ के बताया कि दोनों के बीच करीब 9 साल से प्रेम संबंध था ।
