
रायपुर । चिटफंड मामले में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के खिलाफ प्रदेश भर में पीड़ितों द्वारा कई जगह एफआईआर दर्ज कराई गई है. गुरुवार को राजनांदगांव जिले में अभिषेक सिंह के खिलाफ एक औऱ एफआईआर दर्ज होने पर उनके पिता और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कार्रवाई पर सवाल खड़े किये हैं।
उन्होंने कहा, ” हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ अनूठा राज्य है, जहाँ फोटो खिंचाने पर एक नहीं 27 एफआईआर हो सकते हैं. किसी कार्यक्रम में कोई जा रहा फोटों खिंचा रहा तो उसमें जुर्म दर्ज हो रहा है. कोर्ट में जब मामला जाएगा तो सब साफ हो जाएगा. हर मामले को राजनीतिक चश्में से नहीं देखना चाहिए।
आपको बता दें पूर्व सांसद अभिषेक सिंह पर चिटफंड कंपनी अनमोल इंडिया का स्टार प्रचारक होने का आरोप है. प्रदेश में अनमोल इंडिया में निवेश करने वाले पीड़ितों ने अभिषेक सिंह, कंपनी के डायरेक्टरों समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।
