
panchayattantra24-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के लोरमी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम छिरहट्टा में गत दिवस क्षय, कुष्ठ एवं मलेरिया उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया। जिला क्षय-कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी ने बताया कि शिविर में 43 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाई एवं परामर्श दिया गया। जिसमें टीबी के संदेहास्पद 06 मरीज, चर्मरोग के 07 मरीज, 04 गर्भवती महिलाओं की जांच, सामान्य खांसी के 05 मरीज, नेत्र रोग के 03 मरीज, कमजोरी के 08 मरीज एवं 10 अन्य मरीज शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि टीबी के संदेहास्पद मरीजों का बलगम जांच के लिए सैंपल लिया गया। साथ ही टीबी/कुष्ठ रोग से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जागरूकता लाने पाम्पलेट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक, आरएचओ, मितानीन सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
