
रायपुर । छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सांसद 150 किमी तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तर्ज पर ‘दांडी मार्च’ करेंगे। यात्रा के दौरान सांसद आम जनता तक गांधीजी के संदेश देंगे और लोगों की शिकायतों और सुझावों की रिपोर्ट तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपेगे। सासंदों की यह दांडी यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा सांसदों को पैदल यात्रा का टास्क दिया है।
जिसके चलते छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सांसदों को 150 किमी पदयात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी के 9 सांसदों को पैदल यात्रा का प्रारूप बनाने को कहा गया। यात्रा के दौरान सभी सांसदों को गांधी जी के संदेशों को आमजनों तक पहुंचाना होगा साथ ही लोगों की समस्याओं, शिकायतों और सुझाव के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर प्रधानमंत्री को सौंपनी होगी। इसके आधार पर सांसदों की परफॉर्मेंस भी तैयार होगी।
