
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी कार्यक्रम की दूसरी कड़ी सुनने के लिए रेडिओ श्रोता कटोरा तालाब स्थित मास्टर मोहन टेलर की दुकान में ओल्ड लिसनर्स ग्रुप आफ छत्तीसगढ़ जोन के बैरन तले एकत्रित हुए.यह जानकारी लिस्नर्स संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल देवांगन जी ने दिया। और इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए सभी लोगो से सहयोग का आह्वान किया है। तथा राज्य में शिक्षा का अधिकार क़ानून को विस्तार किया गया है। और इस क़ानून के तहत 12वी कक्षा तक शिक्षा निःशुल्क के अधिकार का विस्तार किया गया है। सीएम की इस बात को सभी रेडिओ श्रोताओ को पसंद किया गया है। इस अवसर पर ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल देवांगन, नरोत्तम कश्यप, दुर्गा प्रसाद जोगी ,रतन जैन ,झावेंद्र ध्रुव ,गणेश राम सुंदरानी ,भगवान दास खेरापानी ,चंद्रशेखर देवांगन ,भूपेश देवांगन सहित आदि लोग उपस्थित थे।
