
रायपुर । राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल (मेकाहारा) के कैंसर विभाग को रविवार को बड़ी सौग़ात मिली. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक करोड़ 12 लाख की अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन डीआर सिस्टम का लोकार्पण किया गया ।
कैंसर वार्ड में लगाई गई इस मशीन से देश और प्रदेश से आने वाले कैंसर के मरीजों को अत्याधुनिक एक्स-रे जांच की सुविधा मिलेगी. इस मशीन से एक घंटे में सौ एक्सरे किया जा सकता है, जिससे मरीजों को जल्द इलाज मिल सकेगा ।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस अवसर पर कहा कि जिस एक्स-रे मशीन का आज लोकार्पण किया हूँ, उसकी क्षमता बहुत अधिक है. एक घंटे में एक सौ से ज़्यादा एक्स-रे किया जा सकता है. पहले भी मेकाहारा में दो एक्स-रे मशीन लगी हुई हैं, लेकिन यह एक्स-रे मशीन उन दोनों से एडवांस है. इनमें छोटी से छोटी चीज़ों को ज़ूम करके बड़े रूप में देखा जा सकता है. इससे कार्य लोड कम होगी और लोगों को अच्छे इलाज में इस मशीन का अहम योगदान होगा ।
लोकार्पण कार्यक्रम में स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक के अलावा मेडिकल कॉलेज डीन आभा सिंह, मेकाहारा अधीक्षक विवेक चौधरी के साथ दर्जनों डॉक्टर उपस्थित रहे ।
