
रायपुर । एसएसपी आरिफ शेख ने सिविल लाइन थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है. एएसआई श्रवण मिश्रा और एएसआई तपेश्वर नेताम को लाइन अटैच किया गया है. विवेचना में लापरवाही के चलते दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. बता दें कि इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों पर कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई हो चुकी है।
