
रायपुर । नान घोटाला मामले में मुख्य आरोपी शिवशंकर भट्ट द्वारा दिए गए बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में बवाल मच गया है. भट्ट ने दावा किया था कि बीजेपी ने नान घोटाले के पैसों से ही 201& का विधानसभा चुनाव लड़ा था। साथ ही फर्जी राशन कार्ड बनाने की भी जिक्र किया था। अब इस बयान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। बता दें कि नान मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने एक पीसी ली। प्रेसवार्ता लेते हुए कांग्रेस की ओर शैलेष नितिन त्रिवेदी और गिरिश देवांगन ने डॉ। रमन सिंह को भ्रष्टचारा का प्रतीक बताया है। बीजेपी को घेरने कांग्रेस अब प्रदेश स्तरीय आंदोलन भी करने जा रही है। कांग्रेस सोमवार को प्रदेश के सभी ब्लॉक-जिला मुख्यालयों में डॉ।रमन सिंह और अजीत जोगी का पुतला दहन करने वाली है।सीएम भूपेश बघेल ने कही ये बात : नान घोटाला मामले में आरोपी शिवशंकर भट्ट के बयान और पूर्व सीएम रमन सिंह पर लगे आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शिवशंकर भट्ट को डॉ। रमन सिंह का संरक्षण प्राप्त था। उन्हीं के आदमी ने 164 का बयान दिया है, तो गलत क्या है? सीएम बघेल ने कहा कि पी। चिदंबरम के खिलाफ जब अपराध दर्ज हुआ था तो रमन सिंह चुप क्यों थे, उन्हें तब ज्ञान क्यों नहीं आया की अपराधी के ही बयान पर उन पर अपराध दर्ज हुआ है, अब खुद की बारी आई तो उन्हें ज्ञात हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि सम्मत कार्रवाई होगी। क्या होगा क्या नहीं ये पुलिस प्रशासन और श्वह्रङ्ख जानें। 21 लाख राशन कार्ड फर्जी बनाने का जो आरोप हमने लगाया था अब शिवशंकर भट्ट के बयान से ये साफ हो गया कि वो आरोप सही थे। उन्होने कहा कि चाउर वाले बाबा बनकर रमन सिंह घूमा करते थे। अब बताये क्या बनकर घूमेंगे? बदलापुर की वो बात करते हैं लेकिन मैने कोई ऐसा काम नहीं किया है, मैं चुनौती देता हूं कि वो साबित करें एक भी बदलापुर।कांग्रेस षड्यंत्र कर मेरी व बीजेपी की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही है: डॉ. रमन सिंह : छत्तीसगढ़ में नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटाले के मुख्य आरोपी और पूर्व महाप्रबंधक शिवशंकर भट्ट द्वारा कोर्ट में दाखिल किए गए शपथ पत्र में पूर्व सीएम रमन सिंह पर गंभीर लगाए गए हैं। इन आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बीजेपी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नान घोटाले में मूल अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जो खुद नान घोटाले का मुख्य आरोपी रहा है जिसकी जमानत भी हाईकोर्ट ने रद्द कर दी उससे सरकार ने दबावपूर्वक बयान दर्ज करवाया है। रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार अपराधियों
