
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन को पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज सुबह रायपुर के प्रमुख सरकारी अस्पताल मेकाहारा में रायपुर के सांसद सुनील सोनी, राÓय सभा सांसद रामविचार नेता, पूर्व मंत्री राजेश मूणत व रायपुर जिला के अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के साथ कार्यकर्ताओं ने स्व’छता अभियान चलाया। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे कोटा रायपुर में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. जे.पी. शर्मा, डॉ. रवि राठी एवं डॉ. शैलेष खंडेलवाल ने अपनी सेवाएं दी। 14 सितम्बर से लेकर 20 सितम्बर तक इसी प्रकार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मेकाहारा में स्व’छता अभियान में प्रमुख रूप से प्रफुल्ल विश्वाकर्मा, सूर्यकांत राठौर, श्याम सुंदर अग्रवाल, चन्नी वर्मा, शैलेन्द्री परगनिहा, जयंती पटेल, अकबर अली, राजेश पाण्डेय, कमलेश शर्मा, नवीन शर्मा, नरेन्द्र यादव, गोपी साहू, ज्ञानचंद चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने हेतु कार्यक्रम के क्रिन्यावयन के लिए प्रदेश के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के संयोजक गिरधर गुप्ता के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें केन्द्र से आये सभी कार्यक्रमों को 14 से 20 सितंबर तक पूरे प्रदेश में जिला व मंडल स्तरीय मनाने का संकल्प किया गया। कार्यक्रमों के संचालन हेतु संभागीय स्तर पर प्रभारी बनाया गया है। जिसमें रायपुर संभाग छगन मुंदड़ा, दुर्ग संभाग शंकर लाल अग्रवाल, बिलासपुर संभाग लोकेश कावडिय़ा, बस्तर संभाग डॉ. जे.पी. शर्मा व सरगुजा संभाग शंभु गुप्ता एवं सोशल मीडिया का कार्य दीपक म्हस्के देखेंगे। समिति के द्वारा केन्द्र से आये सभी कार्यक्रम स्व’छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण हेतु एक बार उपयोग वाले प्लास्टिक (डिस्पोजल) का उपयोग नहीं करने का संकल्प, जल संरक्षण, हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण, चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मेडिकल कैम्प, ब्लड डोनेशन कैम्प, वृक्षारोपण के कार्यक्रम का क्रिन्यावयन सभी जिला स्तरीय व मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।उक्त जानकारी शम्भू गुप्ता प्रदेश सदस्य सेवा सप्ताह कार्यक्रम ने दिया।
