
रायपुर । दंतेवाड़ा उप चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी गलियारों का पारा ऊंचाई छूने लगा है। भाजपा—कांग्रेस सहित सभी दलों के नेता जनता को अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा प्रतिनिधि मंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे हैं। दंतेवाड़ा उप चुनाव के दौरान हो रही अनियमितताओं की शिकायत करने भाजपा का प्रतिनिधि मंडल यहां पहुंचा है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू को शिकायत करते हुए कहा है कि दंतेवाड़ा उप चुनाव में सरकार लगातार अनिमितता बरत रही है। यहां विपक्ष के सदस्यों के लिए रूकने की सही व्यवस्था नहीं की गई है। प्रतिनिधिमंडल में सांसद सुनील सोनी ,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सच्चिदानंद उपासने ,नरेश चंद्र गुप्ता सहित भाजपा के कई नेता शामिल हैं।
