
रायपुर । राज्योत्सव 2019 का आयोजन नवा रायपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यापार एवं उद्योग परिसर में एक से पांच नवम्बर तक पांच दिवस का होगा। इस दौरान एक से पांच नवम्बर तक प्रतिदिन शाम को स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे तथा विकास मूलक प्रदर्शनी लगायी जाएगी। राज्योत्सव में व्यापार मेला, कृषि मेला, शिल्प मेला सह विक्रय केन्द्र भी स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान दर्शकों के लिए विशेष रूप से वाहनों का परिचालन किया जाएगा ।
