
रायपुर । राजधानी में एक बार फिर से सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. पीड़ित ने वीडियो वायरल कर रोते-रोते कहा कि मुझे कोई गोलू गवली से बचा ले, नहीं तो मैं सुसाइड कर लूँगा. पीड़ित का नाम निखिल सोनी है. निखिल सोनी जोगी कांग्रेस का नेता बताये जा रहे हैं. निखिल सोनी ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर कांग्रेसी नेता गोलू गवली पर गंभीर आरोप लगाया है. निखिल सोनी ने आरोप लगाया है कि 60 हजार रुपए कर्ज की एवज में 9 लाख रुपए वसूल लिया गया है. इसके बावजूद उन्हें धमकी देकर पैसे की मांग की जा रही है. पीड़ित निखिल सोनी ने एसएसपी से इसकी लिखित शिकायत भी की है. पीड़ित ने आरोपी विजय गोलू गवली पर जान से मारने की धमकी, बच्चों के अपहरण की धमकी का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है ।
