
रायपुर । कल शाम से बुधवार सुबह से हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। दर्जनों इलाके तालाब में तब्दील हो गए। गंदगी से अटे नाले उफनकर सड़क पर बहने लगे। सड़कें जलमग्न हो गईं और घरों में पानी घुस गया। राजधानी में अचानक मौसम के करवट लेने से शहर जलमग्न होगया है और हर बार की तरह निगम के नाले सफाई के दावों की पोल खोलकर रख
दी है।
मानसून से पहले नगर निगम ने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई करने की बात कहते हुए शहर को बारिश में जलभराव से राहत मिलने का दावा किया था। लेकिन आज सुबह से शुरू हुई बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। इतना जो नहीं निचले इलाकों से लेकर पॉश कालोनियों तक में पानी जमा
हो गया।
यहां रही ज्यादा मुसीबत : शहर के सबसे व्यस्तम रोड जी.ई रोड किनारे स्थित सभी निचले बस्तियों में दुकानों में अपनी भर गया है। इसके साथ ही हिरे की परख करने वाले जौहरियों के लाइन सदर बाजार में पानी भरने से नालो का गन्दा पानी रोड पर बह रहा है जिससे कूड़ा करकट भी रोड में फैला हुआ है। फेयर ब्रिगेड चौक में सड़क में गड्ढे होने से गड्ढो में पानी भर गया है जिससे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही मोतीबाग चौक से लेकर शास्त्री बाजार की तरफ पानी इस कदर भरने से स्थिति जलमग्न होगयी है।इसके अलावा शहर के अन्य इलाको में भी पानी भर गया है जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
पॉश कालोनियां भी नहीं रहीं अछूती, निगम का सिस्टम फेल : बारिश के चलते शहर की पॉश कालोनी की सड़कों पर भी पानी भर गया। नालियां सड़क पर बहने लगी। शहर में कुछ घंटो में हुई बरसात ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है।
मानसून की पहली बारिश में सही ड्रैनेज सिस्टम के दावे करने वाले नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के काम पर प्रश्नचिन्ह लगता है। वही इस पर जनता से रिश्ता ने नगर निगम आयुक्त से बात करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
