
रायपुर । के मरीन ड्राइव में सुबह मिली युवती की लाश की पहचान हो गयी है। मृतिका युवती का नाम शिबा चटक है और अमलीडीह रायपुर की रहने वाली है। वहीं मृतिका के पिता शिक्षा माध्यमिक मंडल में क्लर्क के पद पर है।पुलिस को मृतिका के पिता ने बताया कि शिबा बीआईटी इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साईस में लास्ट इयर की स्टूडेंट थी और पिछले एक सालों से दिमागी रूप से परेशान थी। जिसका इलाज भी परिवार वाले करवा रहे थे। कल रात आठ बजे अमलीडीह घर से बिना किसी को बताए अकेले निकली थी। जिसकी तलाश परिवार वालों ने रात भर की थी। जब सुबह बेटी की लाश मिलने की सूचना उन्हें मिली तो सभी हैरान हो गये। जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस से संपर्क किया गया।फिलहाल मृतिका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। कल पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने कहा कि पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत कैसे हुई थी ।
