
रायपुर । वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पुजारी के निधन पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दु:ख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने पुजारी के निधन को व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे उनके बाल सखा थे। विद्यार्थी जीवन से लेकर अब तक हर क्षण के प्रिय साथी के रूप में मौजूद रहे। जीवन की हर मोड़ पर मुझे उनका साथ मिला। उन्होंने कहा कि मेरे संघर्ष से लेकर सफलता तक कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मेरे अनन्य मित्र का इस तरह अचानक छोड़कर चला जाना हृदय विदारक है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान, परिवार और सभी चाहने वालों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें ।
