
रायपुर । राजधानी पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ब्रांडेट कंपनी के नाम पर नकली पावर बैंक लोगों को बेचा करते थे। पुलिस ने ऐसे ही दो आरोपियों को रवि भवन से पकड़ा है। ये पूरा मामला मौदहापारा थाने का है। शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने रवि भवन के हिंगलाज मोबाईल दुकान में छापा मारा गया। कार्रवाई में दुकान से 262 नग पावर बैंक जब्त किया गया। जब्त नकली पावर बैंक में नामी कंपनी सेमसंग, विवो, ओप्पो, एमआई, के नाम लिखे हुये है, जिसकी किमत 1600 दी गयी है, इसके हिसाब से करीब पांच लाख रूपए बतायी जा रही है। साथ ही दुकान के संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में एक पवन कुमार खमतराई, उदाराम चौधरी खमतराई और एक नाबालिग बालक शामिल है ।
