
रायपुर। राजधानी में बीती रात कट्टे की नोक पर दो आरोपियों ने कार में बैठे ड्रायवर का अपहरण कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने ड्रायवर से कार लूटकर फरार हो गये है। मामले में खमतराई पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गयी है। ड्रायवर का नाम श्रीधर बताया जा रहा है। वहीँ पुलिस एस मामले को अलग अलग एंगल से जोड़कर जाँच में जुट गई है।
मामला खमतराई रावांभाठा शेर ए पंजाब ढ़ाबा स्थित क्लासिक बार की है। रात में ऐल्युमियाम कंपनी के मालिक मुकेश अपनी होंडा सिटी कार से क्लासिक बार में अपने ड्रायवर के साथ पहुंचा हुआ था। बार में अदर खुसने के बाद ड्रायवर गाड़ी में अकेले बार के बाहर बैठा हुआ था, उस दौरान दो अज्ञात लोग पहुंचे और ड्रायवर को कटटा दिखाकर उसे गाड़ी यहां कैसे पार्क किया है चल हमारे साथ कहते हुये डराने धमकाने लगे। दोनो आरोपी गाड़ी में बैठकर ड्रायवर से जबरदस्ती गाड़ी चलवाकर उसे धरसींवा के पास लेजाकर छोड़ दिये और गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गये।
