Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा

October 24, 2026

स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर

October 24, 2026

दिवाली से पहले दुर्ग-भिलाई में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कांग्रेस की सरकार आते ही शुरू हो गया गरीबों का दमन
छत्तीसगढ़

कांग्रेस की सरकार आते ही शुरू हो गया गरीबों का दमन

adminBy adminFebruary 8, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर पहुंचे। यहां रायगढ़ में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आते ही गरीबों का दमन एक बार फिर शुरू हो गया है। गरीबों के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाएं अब नई सरकार बंद कर रही है।
आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजना जिसमें बिचौलियों को खत्म कर गरीबों को सीधे चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा रही थी, उसे कांग्रेस की सरकार ने राज्य में बंद कर दिया। आज देश का गरीब मोदी के साथ खड़ा है। कांग्रेस ने 55 साल देश के गरीबों के सपनों का दमन किया। भाजपा की सरकार आने से गरीबों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। अब गरीब, गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अपने पैरों पर खड़ा है।
पीएम मोदी ने सीबीआई को राज्य में बैन करने के कांग्रेस सरकार के निर्णय को भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के बीच शक्ति संतुलन की व्यवस्था के तहत सीबीआई जैसी जांच एजेंसी की स्थापना की गई है जो निष्पक्ष होकर जांच का काम करती है। राज्य सरकार यहां इसे बैन करने वाली कौन होती है।
अगर ईमानदारी से भी देश में किसानों की कर्जमाफी की जाए तो भी 20 फीसद से अधिक किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। राज्य सरकार ने किसानों के कर्जमाफी की जो नीति बनाई है उसमें गरीब किसानों को लाभ मिलने पर संशय है। केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए जो योजना बनाई है उससे पूरे देश के किसानों को बिचौलियों से मुक्त लाभ मिलेगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक अनूठी योजना है। यह हर साल किसानों को खेती की पूरी प्रक्रिया में मदद करेगी।
पीएम मोदी के साथ मंच पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह व केंद्रीय मंत्री विष्णु साय और पूर्व आईएएस अफसर व भाजपा नेता ओपी चौधरी भी मौजूद थे। मंच से पूर्व सीएम डॉ रमन ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि देश को विश्व की छठी अर्थव्यवस्था बनाने पर पीएम मोदी को साधुवाद। डॉ रमन ने उज्ज्वला योजना की विश्व की सबसे बड़ी हितग्राही योजना बताकर मोदी सरकार की तारीफ की। डॉ रमन ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की हिम्मत करने वाले पीएम मोदी पर देशवासियों को नाज है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में फसल गिरदावरी पर संकट, 23.67 लाख खसरों की प्रविष्टियां लंबित; तहसीलदार संघ ने CM साय को लिखा पत्र

October 24, 2026

ग्राम ढाबाडीह के किसानों ने परंपरागत कृषि छोड़ बीज उत्पादक बने,आय में 75 प्रतिशत का हुआ इजाफा

October 23, 2026

10 साल बाद दिखा दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप, सर्प रक्षक समिति ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

October 23, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर
  • दिवाली से पहले दुर्ग-भिलाई में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, रामचंडी दिवस और पंडवानी महा सम्मेलन में होंगे शामिल
  • छत्तीसगढ़ में फसल गिरदावरी पर संकट, 23.67 लाख खसरों की प्रविष्टियां लंबित; तहसीलदार संघ ने CM साय को लिखा पत्र

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.