
रायपुर । छत्तीसगढ़ में भगवान राम को लेकर सियासत जारी है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री ने एक बड़ा बयान दे दिया है. कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि भाजपा के राम और हमारे राम में अंतर है. उन्होंने कहा कि हमारे राम शबरी के राम हैं, निषाद के राम हैं, वनवासी के राम हैं. लेकिन भाजपा के राम मॉब लिंचिंग के राम हैं, चंदा बटोरने के राम हैं. देश की संस्कृति में रामलीला रची बसी है, इसलिए कांग्रेस रामलीला करवा रही है ।
