panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर के शनिचरी बाजार मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम नगर निगम की टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची। इस पर विवाद करते हुए व्यापारियों ने जमकर हंगामा मचाया और फिर टीम पर हमला भी कर दिया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ जमकर धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की गई।
इसके बाद दोनों पक्ष थाना पहुंच गए। इसके चलते थाने में भी तनाव की स्थिति बनी रही। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग की टीम शहर के चौक-चौराहों और मार्केट में सक्रिय है। यहां व्यस्ततम मार्ग पर फुटपाथ पर दुकानें लगाकर कारोबार किया जा रहा है। निगम के अफसरों ने करीब एक सप्ताह पहले शनिचरी बाजार चौक के पास सड़क पर अवैध रूप से दुकान संचालित करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बाद भी सड़क पर दुकान फैलाकर व्यापार किया जा रहा था।
