
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अखण्ड सौभाग्य एवं जीवनसाथी की दीर्घायु की प्राप्ति के लिए भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना एवं आराधना के पर्व करवा चौथ पर समस्त नारीशक्ति को ढेर सारी बधाई दी. कहा- नारी शक्ति द्वारा करवा चौथ व्रत का पालन उनके प्रेम, त्याग एवं श्रेष्ठ समर्पण भाव का प्रतीक है।
