panchayattantra24.-जांजगीर। राज्य संचालनालय स्वास्थ्य द्वारा विशेषज्ञ और एमबीबीएस डॉक्टर की संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जांजगीर में तीन और सक्ती में आठ एमबीबीएस डॉक्टर की संविदा नियुक्ति की गई है। जिला अस्पताल जांजगीर में एक और दो पीएचसी में एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की है। वहीं सक्ती में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने आठ एमबीबीएस डॉक्टर की नियुिक्त के लिए आदेश जारी किया है। यहां सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार, सीएचसी मालखरौदा और अन्य पीएचसी में एमबीबीएस डॉक्टर की पोस्टिंग की गई है। Travel Tips क्यों ना इन छुट्टियों की जाये
एमबीबीएस डॉक्टर को सामान्य क्षेत्र में पदस्थ होने पर 57 हजार 150 रुपए और अनुसूचित क्षेत्र में 69 हजार 850 रुपए मानदेय दिया जाएगा। एमबीबीएस में वर्ष 2023 के विश्वविद्यालयीन परीक्षा में शामिल होने वाले डॉक्टरों को उनके अनुबंध के मुताबिक 2 साल के लिए अस्पतालों में पदस्थ किया गया है। सक्ती में इनकी हुई पोस्टिंग { दामिनी साहू पीएचसी देवरघटा सक्ती { तरुण पटेल पीएचसी कोटमी सक्ती { नीलम शतरंज पीएचसी जर्वे सक्ती { राहुल कुमार रात्रे सीएचसी मालखरौदा सक्ती { अपूर्वा सिंह सिदार पीएचसी बरपाली सक्ती { देबस्मिता राय पीएचसी देवरी सक्ती { अंजली मसीह पीएचसी घोघरी सक्ती { श्वेता सोनी सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार जांजगीर-चांपा में इनकी हुई पोस्टिंग डॉक्टर का नाम नाम पोस्टिंग { देवेन्द्र सिंह चंदेल पीएचसी चोरिया { अभिषेक आहूजा पीएचसी सलखन { यश राज ठाकुर जिला अस्पताल जांजगीर।
