
रायपुर । राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इन दिनों काफी बुलंद होते जा रहे है. बता दें कि सोमवार रात बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत के सरकारी निवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि चोरों ने 6 लाख से ज्यादा का सामान पार कर दिया है। साथ ही बंगले की केयरटेकर का भी एटीएम लूट ले गए है. अब चोरी की इस बड़ी वारदात पर सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का एक बड़ा बयान सामने आया है. गृहमंत्री साफ तौर पर राजधानी रायपुर में चोरी की वारदातों में कमी की बात कह रहे हैं. कलेक्टर के घर चोरी के मामले ने रायपुर में खलबली मचा दी है. अब इस मसले पर गृहमंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है। कलेक्टर शिखा राजपूत के घर चोरी के मामले पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि हर व्यक्ति के पीछे पुलिस नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने कहा कि 10 महीने में राजधानी रायपुर के अपराधों में कमी आई है. गृहमंत्री ने कहा कि एक चोरी से लॉ एंन ऑर्डर पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. तो वहीं एक्सप्रेस-वे घोटाले पर पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि एक्सप्रेस-वे की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। गृहमंत्री को अभी तक नहीं मिली है जांच रिपोर्ट. बता दें कि 15 दिन पहले ही पूरी हो चुकी है जांच.
6 लाख रुपये से अधिक की चोरी : बता दें कि सोमवार रात रायपुर में बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर शांतिनगर स्थित ई-8 सरकारी आवास में चोरी हुई है. बंगले से सोने-चांदी के गहने समेत 6 लाख 72 हजार रुपये के सामान पार किए गए हैं. कलेक्टर के केयर टेकर के एटीएम कार्ड भी चोर अपने साथ ले गए. एटीएम कार्ड से दो बार में 50-50 हजार रुपए भी निकाल लिए गए.बताया जा रहा है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हुई हैं. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
