Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

November 24, 2026

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास

November 24, 2026

केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- जांजगीर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने किया खूब भ्रष्टाचार 
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- जांजगीर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने किया खूब भ्रष्टाचार 

adminBy adminApril 19, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 

panchayattantra24.-रायपुर/जांजगीर। जब मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष था, मुझे अच्छे से पता है तब तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री और वर्तमान में जांजगीर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ने खूब भ्रष्टाचार किया। उन्होंने नगरीय निकाय की 152 प्रतिशत जमीनों को बेचने का काम किया। वो भी बड़े भ्रष्टाचारी हैं। तब हमने इसका खूब विरोध भी किया था। जांजगीर में आयोजित विशाल नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और शिव डहरिया को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि शिव डहरिया ने आरंग में दो-तीन सौ गरीबों का पट्टा खारिज किया और खुद गरीब बनकर सरकारी जमीन का पट्टा लेकर उसमें गड़बड़ी की। उसने केवल जमीन लूटने का काम किया। उसकी धर्मपत्नी ने भी सरकारी घर में कब्ज़ा कर उसे अपना ऑफिस बनाया। ऐसे लोगों को जिताकर जांजगीर के लोगों का कोई भला नहीं होने वाला है। अगर भूल से वो जीते तो जांजगीर की जमीनों पर भी कब्ज़ा कर लेंगे। इनसे सतर्क रहना, इनको फिर से सबक सिखाना है। 
साय ने कहा कि ऐसा कोई घर नहीं होगा जहाँ लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला होगा। मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, मजदूर, किसान सभी वर्गों को मिला है। साथ में 15 वर्षों की रमन सरकार की योजनाओं, 3 महीने में हमारी सरकार द्वारा किये गए जनहित के कार्यों का लाभ सबको मिला है। इसलिए आप सभी गांव-गांव जाएं, भाजपा की प्रचंड जीत को सुनिश्चित करें। ये आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा, जब तक हम सरकार में हैं महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। हर महीने के पहले सप्ताह में आपके खाते में राशि आ जाएगी। 
साय ने कांग्रेस को जमकर कोसा और कहा कि कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। श्री साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। ये सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी। 
सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। कांग्रेस ने शराब, कोयला, रेत, सरकारी जमीन, डीएमएफ की राशि सब में घोटाला किया। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। इनको फिर से सबक सिखाना है, खाता खोलने भी नहीं देना है। विष्णु देव साय ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, ये बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। 
ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बने इसका चुनाव है। 
कमलेश जांगड़े के लिए मांगे वोट 
साय ने कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी को श्रीमती कमलेश जांगड़े को सांसद बनाना होगा। इसलिए आप सभी गांव-गांव जाएं और मोदी सरकार, रमन सरकार व हमारी सरकार ने 3 महीने में जनहित का जो काम किया उसको बताएं। लोकसभा का क्षेत्र बड़ा होता है इसलिए आप सभी चुनाव प्रचार में जुट जाएं। आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर कमलेश जांगड़े को प्रचंड मतों से जिताना होगा। यह आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ। 
नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गण धरमलाल कौशिक, खुशवंत साहेब, सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, अनुराग सिंहदेव, गौरीशंकर अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कृष्णकांत चंद्रा, सौरभ सिंह, सनम जांगड़े, खिलावन साहू, दिनेश लाल जांगड़े, लीलाधर सुल्तानिया, गुलाब चंदेल, सुभाष जालान, प्रशांत सिंह ठाकुर, संतोष लहरे, केशव चंद्रा, चौलेश्वर चंद्राकर, रवि पांडेय, चुन्नीलाल साहू, गीतांजलि पटेल, संयोगिता सिंह जूदेव, धनीराम धीवर सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

November 24, 2026

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास

November 24, 2026

केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति

November 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा
  • गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास
  • केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राम कथा का रसपान, पूज्य संत चिन्मयानंद बापू जी से लिया आशीर्वाद
  • मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.