Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

November 24, 2026

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास

November 24, 2026

केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा
रायपुर

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा

Author AuthorBy Author AuthorNovember 24, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये की घोषणा
भिलाई में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणा
तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रूपए जारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री ने ड्रीम चिटफंड कंपनी के निवेशकों को बटन दबाकर राशि का किया हस्तांतरण

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज इस्पात नगरी खुर्सीपार भिलाईवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके है। मुख्यमंत्री साय ने बीएसपी टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों के रिटेंशन आवास के किराए में हुई 24 गुना वृद्धि को लेकर सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद अधिकारियों से बात की गई। इसके बाद मासिक किराए में बढ़ोतरी को कम कर 6 रुपये किए जाने का निर्णय लिया गया, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है।
मुख्यमंत्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के बीते तीन वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 1600 आवास बनाए जा रहे हैं, वहीं शहरी विकास के तहत तीन वर्षों में 77 हजार से अधिक मकानों का निर्माण कराया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत 33 किस्तों में 21 हजार 350 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। रामलला दर्शन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भिलाई से अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जब इस्पात राज्यमंत्री का दायित्व सौपा था, तो क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न घटनाओं के समय लोगों के साथ संवाद एवं सहयोग बना रहा।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों की घोषणा की। कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये तथा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये की घोषणा की गई। इसके अलावा भिलाई नगर में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की गई।

उप मुख्यमंत्री अरूण साव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे विकास कार्यों और नगरीय सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री द्वारा 154 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद पिछले तीन वर्षों में गांवों और शहरों का तेज गति से विकास हुआ है और छत्तीसगढ़ आज विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सामने नक्सलवाद की सबसे बड़ी चुनौती थी, जिससे अब प्रदेश मुक्त हो चुका है और यह बड़ा बदलाव पिछले तीन वर्षों में आया है। इसके साथ ही राज्य में निवेश, उद्योग और राष्ट्रीय स्तर के संस्थान आने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा, जिसमें भिलाई की प्रभावी भूमिका रहेगी। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले तीन वर्षों में केवल नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके है। नगरीय निकायों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ को हर साल नगरीय निकायों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल रहे हैं।

*विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया लाभान्वित*

बटन दबाकर राशि का हस्तांतरण- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व विभाग के अंतर्गत यश ड्रीम चिटफंड कंपनी के निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस करने की प्रक्रिया के तहत 3000 निवेशकों को कुल 3 करोड़ 16 लाख 54 हजार 889 रुपये की राशि का हस्तांतरण बटन दबाकर संबंधित निवेशकों को किया गया। साथ ही नगर निगम भिलाई के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 8 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत 6 हितग्राहियों को निगम क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवसाय के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया। सीएसपीडीसीएल के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पांच हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। सहायक श्रमायुक्त विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के दो हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए तथा सात श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के अंतर्गत 9 महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण राशि के चेक प्रदान किए गए। मत्स्य विभाग के अंतर्गत आईस बॉक्स एवं नाव-जाल का वितरण किया गया तथा पट्टाधृति योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद मती लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मती सरस्वती बंजारे, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी , पूर्व मंत्री मती रमशीला साहू, महापौर नीरजपाल, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, राकेश पाण्डे, भोजराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण व नागरिकगण उपस्थित थे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास

November 24, 2026

केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति

November 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राम कथा का रसपान, पूज्य संत चिन्मयानंद बापू जी से लिया आशीर्वाद

November 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा
  • गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास
  • केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से नगरीय विकास को मिल रही नई गति
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया राम कथा का रसपान, पूज्य संत चिन्मयानंद बापू जी से लिया आशीर्वाद
  • मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.