
panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान चलाया है। गुरुवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा मंडल और खरोरा मंडल में जनसंपर्क कर पार्टी के लिए वोट मांगे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के 140 करोड़ों लोगों के लिए काम कर रही है। भाजपा का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, गरीबों को मकान, किसानों को सम्मान निधि और युवाओं को रोजगार दिलाना है। सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रख रही है। भाजपा सरकार सभी के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।
भाजपा सरकार में आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही अब 70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो। इतना ही नहीं जनऔषधि केंद्रों का भी विस्तार किया जाएगा।
