
panchayattantra24.-रायपुर। वर्ष 2024 में थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत से लगातार वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना को प्राप्त होने पर घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और चोरी गए वाहनों एवं अज्ञात आरोपियों का पता तलाश कर चोरी गए वाहन को बरामद करने और अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना से पृथक से टीम तैयार कर प्रकरण के चोरी गए वाहनों एवं अज्ञात आरोपियों का तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना को गंभीता देखते हुए तत्काल घटना स्थलों में लगे सीसीटीव्ही कैमरा का फुटेज को खंघाला गया और लगातार फुटेज के आधार पर पुराने चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी एकत्रित कर उन लोगो के उपर सतत् निगाह रखकर मुखबीरों से पूछताछ की जा रही थी।
अज्ञात आरेापियों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी एकत्रित नही हो पा रही थी इसी मध्य टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों द्वारा जितने भी वाहन को चोरी किये थे उसके संबंध में सभी घटना का अवलोकन कर वारदात करने का तरिका, एवं उनके द्वारा चोरी करने का समय का मिलान कर संभावित स्थानों पर सादी वर्दी में जाकर निगाह रखे रहे तब दिनांक 25.04.2024 को गोकुल नगर शराब दुकान के पास पूर्व में किये चोरी की तरह गोवर्धन दास उर्फ विक्की नाम का व्यक्ति वहां पर आया और खडी वाहन का लाॅक तोडकर वाहन को चुराने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान सादी वर्दी में उपस्थित पुलिस टीम द्वारा उसे पकडने का प्रयास किया तो उन्हे पुलिस का होने का अभाष हो गया और वहां से वाहन छोडकर भागने का प्रयास किया तब पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेराबंदी कर पकडकर थाना लाये और कडी पूछताछ कर उनके द्वारा जितने भी वाहन चोरी किये थे उसमें सम्मिलित आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर एक-एक कर कुल-05 आरोपियों तक पहुंचकर विभिन्न जगहों से चोरी किये वाहनो को उनसे बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. गोवर्धन दास उर्फ विक्की पिता भेयी दास मानिकपुरी उम्र 24 साल साकिन ग्राम डूण्डा (भाटापारा) थाना मुजगहन जिला रायपुर छ0ग0
02.तारेन्द्र साहू पिता जीवन लाल साहू उम्र 23 साल साकिन ग्राम डूण्डा थाना मुजगहन जिला रायपुर छ0ग0
03.तेजराम साहू पिता हीवन साहू उम्र 23 साल साकिन ग्राम डूण्डा (भाटापारा) थाना मुजगहन जिला रायपुर छ0ग0
04.मोनू बंजारे पिता लस्कर बंजारे उम्र 18 साल साकिन सेजबहार लीम चैक थाना मुजगहन जिला रायपुर छ0ग0
05.रोशन साहू पिता परसराम साहू उम्र 22 साल साकिन भाठापारा सेजबहार थाना सेजबहार रायपुर छ0ग0
कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक अतुलेश राय, नीलमणी साहू, प्रधान आरक्षक महेश नेताम, महिला प्रधान आरक्षक सविता गौर, आरक्षक अश्वन साहू, रविन्द्र राजपूत, सुनील पाठक, विवेक यादव, आनंद शर्मा, अरूण ध्रुव, टुकेश्वर रजक, रमाकांत सिंह, रूपलाल ध्रुवंशी, चंद्रभान सिंह भदौरिया, देवचंद सिन्हा, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
