
panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा में बाइक सवार बाप-बेटे एक डिवाइडर से टकरा गए, जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरा मामला कटघोरा के मोहनपुर का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। father and son death मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम शगुन महंत और रवि महंत है। 26 वर्षीय शगुन महंत और घायल उसके पिता रवि महंत पाली भंडार खोल गांव के रहने वाले थे। गुरुवार की रात दोनों पाली से एनटीपीसी अगारखार में रवि महंत की बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से बाइक टकरा गई।
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना 108 को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि इस हादसे के बाद वह बहुत परेशान हैं। पिता अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे, लेकिन आधे रास्ते में ही उनकी जान चली गई। बेटी के घर से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह लौटने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए।
