रायपुर । नगर निगम के जोन क्रमांक 7 की टीम द्वारा शनिवार को गोलबाजार के दुकानों की जांच की गई। यहां 16 दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल गिलास का उपयोग करते पाए गए। इनसे साढ़़े छ: हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही निगम अमले द्वारा गोलबाजार में कूड़ा को डस्टबीन में डालो का नारा लगाकर दुकानदारों को दुकानों के बाहर डस्टबीन रखने के लिए समझाइश दी गई। जोन क्रमांक 7 के कार्यपालन अभियंता विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यवाही जोन के स्वास्थ्य अमले की मदद से की गई। दुकानों की जांच में पाया गया कि दुकानदार बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल गिलास का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें जब्त कर दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही के साथ ही उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई गई।
