
रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज रायपुर में अलग अंदाज नजर आया। रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ढोलक की थाप पर आदिवासी नृत्य करते नजर आए। गले में ढोलक लिए और सिर पर पारंपरिक मुकुट लगाकर राहुल लोकभाषा में गाए जा रहे गीत पर मुस्कुराते हुए पैर थिरकाते नजर आए।