
रायपुर। किराये के मकान में रह रही युवती का मकान मालिक ने कमरे में घुसकर बेइज्जत करने की नियत से हाथ पकड़ लिया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंडीनगर खम्हारडीह निवासी 23 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया चंडीनगर में किराए के मकान में रहती है। 27 दिसंबर को मकान मालिक राजू चौधरी ने कमरे में घुसकर बेइज्जत करने की नियत से हाथ पकड़ लिया। जब युवती ने शोर मचाया तो राजू कमरे से बाहर निकल गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457, 354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।