
रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर थाना इलाके के पंडरी स्थित छितिज अपार्टमेंट में हुई 50 लाख की डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. रायपुर से नागपुर होते हुए दिल्ली जा रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है. इस डकैती का मास्टरमाइंट घर का पुराना कर्मचारी ही निकला है. इसी ने बीकानेर के प्रोफेसनल डकैतो के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था, जो कि अभी फरार है. आईटीएमएस के कैमरे में डकैतो का पुलिस को क्लू मिला था. पुलिस ने आरोपियों के पास 49 लाख 10 हजार नगद बरामद किया है।
एसएसपी आरिफ शेख ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह प्रार्थी बजरंग शर्मा से सूचना मिली थी कि करीब 50 लाख की लूट हुई है. आरोपियों को पता था पैसा कहा रखा है. घटना के बाद दो टीम बनाई गई. एक टीम पहले ही बाहर थी उनकी भी मदद ली गई. आईटीएमएस के जरिये आरोपियों के संबंध में क्लू मिला था. पांचों आरोपी घटना के बाद नागपुर गए और उसके बाद दिल्ली जा रहे थे. ट्रेन में ही हमारी टीम ने एक व्यक्ति की पहचान कर ली थी. पांचों एक साथ ट्रेन में थे इसमें से चार लोग सोए थे. चलती ट्रेन के अंदर इन्हें धरदबोचा गया है. ये सभी दिल्ली में उतरने वाले थे. इनके पास से 49 लाख 10 हजार बरामद हुए है. एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ ।
उन्होंने बताया कि प्रार्थी के पास मास्टमाइंड मेलाराम ने 2 साल पहले काम छोड़ दिया था उसको पता था पैसा कहा रखा होता है. इसने ही योजना बनाई थी. इसके बाद बाकी आरोपियों को इसने संपर्क किया था. पांचों सीरियल किलर है. पांचों मर्डर के मामले में जेल जा चुके है. सभी बीकानेर के रहने वाले है. मेलाराम को भी ट्रेस कर लिया गया है. हमारी टीम उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी. प्रार्थी भी बीकानेर का रहने वाला है. डीजीपी डीएम अवस्थी ने मामले को डिटेक्ट करने वाले टीम को 1 लाख रुपए, आईजी ने 30 हजार और एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
