
रायपुर । अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कल अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और हालचाल जाना। उन्होंने श्री जोगी को शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी की अचानक तबियत खराब हो गई है. मंच पर सीनियर जोगी अचानक बेहोश हो गए. दरअसल, अजीत जोगी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे. जैसे ही वो मंच पर चढ़े उनकी तबियत बिगडऩे लगी और वे बेहोश हो गए. फौरन कार्यकर्ताओं ने उन्हें उनकी पर्सनल एंबुलेंस तक पहुंचाया. फिलहाल, अजीत जोगी का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है ।
बेहोश हो गए थे अजीत जोगी : जानकारी के मुताबिक, मंच में अचानक अजीत जोगी की तबियत खराब होने लगी. वे बेहोश हो गए. आस-पास मौजूद कार्यकर्ताओं ने फौरन उन्हें उनकी पर्सनल एंबुलेंस में ले गए. वहां उनके निजी डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करना चालू कर दिया है. विशेषज्ञों की टीम उन पर सतत निगरानी कर रही है ।
लो बीपी की शिकायत : बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से अजीत जोगी की तबियत बिगड़ गई है. डॉक्टरों का कहना है कि अजीत जोगी का ब्लड प्रेशर अचानक से लो गया, इस वजह से उनकी तबियत खराब हो गई. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में जाने से पहले डॉक्टरों ने उनका मुआयना किया था। जोगी को देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और मंत्री टीएस सिंहदेव भी अस्पताल पहुंचे थे।
