
रायपुर । विधानसभा में मंत्री शिव डहरिया के बहिष्कार का सिलसिला जारी है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से सदन में सवाल पूछने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मेरे दल ने यह निर्णय लिया है कि शिव डहरिया से सवाल नहीं करेंगे इसलिए मैं पूरी विनम्रता से सवाल पूछने से इनकार करता हूं ।
अजय चंद्राकर के सवाल पूछने से इनकार करने पर स्पीकर डॉ चरणदास महंत ने व्यवस्था दी कि सदन में प्रश्न सरकार से किया जाता है. उसका जवाब मंत्री द्वारा सरकार की ओर से दिया जाता है इसलिए किसी भी मंत्री से सवाल नहीं पूछने जैसा व्यवहार सदन में उचित नहीं है ।
संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अजय चंद्राकर लगातार दो कार्यकाल तक संसदीय कार्य मंत्री रहे हैं. नए सदस्य हैं नए मंत्री बने कई बार हास परिहास में कई तरह की बातें होती रहती है. इसलिए किसी मंत्री के साथ बहिष्कार जैसी बातें नहीं होनी चाहिए ।
