
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कम्पनीज में कार्यरत लगभग 17 हजार अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु सामूहिक/व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा करने की प्रक्रिया पाॅवर कम्पनी के मानव संसाधन विभाग द्वारा प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत नियोजन के दौरान कार्य अवधि में दुर्घटनावष मृत्यु होने पर आठ लाख रूपये जोखिम राषि तथा नियोजन के दौरान अन्य दुर्घटनावष मृत्यु होने पर जोखिम राषि पाॅच लाख प्रदान की जायेगी। उक्त जानकारी पाॅवर होल्डिंग कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसम्पर्क) श्री विजय मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 की अवधि के लिए पाॅवर कम्पनीज के कर्मियों हेतु सामूहिक/व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के लिए बीमा कंपनियों से भावपत्र आमंत्रित किया गया है।
इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की उत्तरवर्ती पाॅचों पाॅवर कंपनीज यथा छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर होल्डिंग, जनरेषन, ट्रांसमिषन, डिस्ट्रीब्यूष्न एवं ट्रेडिंग कंपनी के प्रदेषभर में स्थित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा। इस योजना में भागीदारी देने के इच्छुक बीमा कंपनियाॅ पाॅवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया रायपुर स्थित उपमहाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) कार्यालय से रूपये तीन हजार ़ जी.एसटी के डिमाण्ड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक के माध्यम से निविदा प्रपत्र क्रय कर सकते हैं जो कि सीएसपीएचसीएल रायपुर के पक्ष में रायपुर षहर स्थित राष्ट्रीकृत/अनुसूचित बैंक से भुगतान किया जा सकेगा।
आगे उन्होंने जानकारी दी कि निविदा प्रपत्र पाॅवर कंपनीज की वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डाॅट सीएसपीसी डाॅट सीओ डाॅट इन से भी डाउनलोड की जा सकती है। डाक द्वारा निविदा प्रपत्र मांग किये जाने पर रूपये 100/- (रू0 एक सौ मात्र) की अतिरिक्त राशि देय होगी, जो किसी भी कारण से वापसी योग्य नहीं होगी। इस योजना के लिए निविदा प्रपत्र विक्रय करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2020 सांय 5ः30 बजे तक तथा निविदा प्रपत्र जमा करने-खुलने की तिथि 19 मार्च 2020 अपरान्ह 4.00 बजे निर्धारित है।
