Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 9
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » छत्तीसगढ़ नान और पनामा घोटाले की जांच क्यों नहीं: भूपेश 
रायपुर

छत्तीसगढ़ नान और पनामा घोटाले की जांच क्यों नहीं: भूपेश 

adminBy adminMarch 2, 2020No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 
 
रायपुर । राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कई कारोवारी और अफसरों के खिलाफ आयकर की कार्रबाइ को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस आक्रामक हो गई है। रविवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक दुर्भावना से छत्तीसगढ़ में आयकर के छापे पड़वा रही है। लेकिन भाजपा के शासनकाल में जो भ्रष्टाचार और घपले हुए हैं, उनपर पीएम मोदी और अमित शाह खामोश क्यों रहे। 36 हजार करोड़ रुपए के नान घोटाले से लेकर पनामा पेपर्स जिनमें पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का नाम है, उस पर अब तक केंद्र सरकार ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है। इससे पहले सीएम बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश में आयकर विभाग के कार्रवाई की जानकारी दी। वे शनिवार की शाम दिल्ली गए थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से रायपुर लौट आए थे। भूपेश ने मीडिया से कहा कि केन्द्र सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना से छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग से छापेमारी करवाई है। दरअसल राज्य सरकार नान घोटाले की जांच करवा रही है। इसे प्रभावित करने के लिए आयकर कार्रवाई के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। राज्य को सूचना दिए बगैर जिस तरह से पूरी कार्रवाई की गई, यह संघीय ढांचे के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस पर कानूनी सलाह लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। भूपेश ने कहा कि हम केंद्र सरकार की किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। मीडिया से चर्चा में पुनिया बोले कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं और भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों पर हो रही कार्रवाई से घबराई हुई है। राज्य सरकार को बिना भरोसे में लिए जिस तरह से कार्रवाई हुई, वह संवैधानिक नहीं है। उन्होंने इस मामले को संसद सत्र में उठाने की बात भी कही।
दिल्ली में इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर मौजूदा केंद्र की मोदी सरकार और पूर्ववर्ती रमन सरकार पर जमकर निशाने पर लिया। एआईसीसी के मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सूरजेवाला ने इस मामले के तार नान घोटाले से जोड़े हैं। सुरजेवाला ने कहा है कि प्रदेश में 36 हजार करोड़ के नान घोटाले की जांच को प्रभावित करने और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए इस तरह का कृत्य भाजपा सरकार ने किया है। प्रभारी पीएल पुनिया के साथ रणदीप सुरजेवाला की प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि 36 हजार करोड़ के नान घोटाले का पैसा नागपुर भेजा जा रहा था, भाजपा कार्यालयों में जा रहा था, भ्रष्टाचार का पैसा भाजपा के दिल्ली नेताओं तक भी आता था, पूरा प्रांत लूटा गया। पहली बार देश में हुआ पनामा पेपर में पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का नाम आया। पिता का नाम था. पता भी था, लेकिन मोदी जी ने जांच नहीं की, क्योंकि ईडी, सीबीआई और ईआरआई मोदीजी की गठबंधन सहयोगी है। और अब दंगा और सीमा पर सुरक्षा करने के लिए जिस फोर्स को उतारा जाता उसे भी जबरन गठबंधन सहयोगी मोदी जी ने बना लिया है। सूरजेवाला ने कहा कि चार दिन से प्रदेश में छापेमारी चल रही है, केंद्रीय सरकार की एजेंसियां दो तिहारी बहुमत से चुनी हुई सरकार के प्रदेश में छापेमारी कर रही है। मोदी जी कहा करते थे संघीय सहयोगी, लेकिन जिस तरह की कार्रवाई की गयी, लोकल पुलिस को सूचना नहीं दी गयी, सरकार को विश्वास में नहीं लिया गया,ज्ये संघीय सहयोग नहीं, केंद्रीय जबरदस्ती है । एक ईमानदार मुख्यमंत्री और एक ईमानदार सरकार को परेशान करने की कोशिश है, कांग्रेस का कर्जा माफ करती है, किसानों को उचित दर किसानों को देती है तो केंद सरकार ये पचा नहीं पाती और फिर इस तरह का कृत्य करती है।
सीआरपीएफ के इस्तेमाल पर आड़े हाथों लिया : प्रदेश नक्सल प्रभावित है। वहां कई दफा सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर नक्सली हादसा कर चुके हैं, कहीं अगर छत्तीसगढ़ में फिर से ये हादसा हो गया तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। सीआरपीएफ को किसी राज्य में जबरदस्ती किसी दूसरे राज्य में भेजना इससे बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता। छत्तीसगढ़ के संसाधन को अपने चहेते उद्योगपतियों को लुटाया है। भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की चाल हैज् भ्रष्टाचार के तार अगर नागपुर और भाजपा हेडक्वार्टर से जुड़े हैं तो उसका पर्दाफाश जरूर होगा ।
पुनिया ने भाजपा पर जमकर वार किया : उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक हार को भाजपा पचा नहीं पा रही है। प्रदेश में तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनी है, पंचायत और निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया है। प्रदेश की सरकार को गिरा नहीं सकते, खरीद-फरोख्त की उनकी कोशिश नाकाम रहती, इसलिए छापे के जरिये अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। पुनिया ने कहा ये दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है। राज्य की एक ईमानदार सरकार और एक ईमानदार मुख्यमंत्री को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर छापे में कुछ मिला है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। जब तक छापा होता रहा तब तक लोकल पुलिस को कुछ नहीं बताया गया सरकार को नहीं बताया गया और अब जब टीम वापस आ रही है तो भी कुछ नहीं बताया गया। वहीं प्रभारी पीएल पुनिया ने भी आईटी छापों को राजनीतिक विद्वेष के तहत की गयी कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सदन में उठाया जायेगा। मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्र्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे।
रायपुर में मोदी-शाह के पुतले फूंके : एनएसयूआई के छात्रों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पुतलों के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने इस पूरी कार्रवाई को विद्वेषपूर्ण करार दिया है। रविवार को रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर एनएसयूआई के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की, फिर दोनों नेताओं का पुतला फूंका। एनएसयूआई नेताओं ने मौके पर हुई सभा में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आयकर विभाग की कार्रवाई से घबराने वाली नहीं है। भाजपा और उसके शासनकाल के दौरान के पूरे भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026

बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

November 8, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने रायपुर से दुर्ग के सफर के दौरान चौक-चौराहों पर रुककर पुलिस एवं यातायात जवानों को भेंट की मिठाई और उपहार

November 8, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, ‘बॉर्डर’ के गीत से गूंजा CRPF कैंप
  • बस्तर में जवानों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई दीपावली, मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.